Prayagraj News : इंटरैक्टिव आजाद गैलरी।
- फोटो : अमर उजाला।
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को समर्पित यह गैलरी सशस्त्र क्रांति से जुड़े उस समय के दस्तावेजों, हथियारों, वस्त्रों के अनूठे संग्रह के रूप में एक डिजिटल अनुभव देगी। यह देश की पहली ऐसी गैलरी होगी, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन की हर क्रांति को लाइट और साउंड के माध्यम दिखाया जाएगा। इसमें हर क्रांतिकारी की कहानियां भी आडियो, वीडियो के जरिए बयां होंगी। इस गैलरी में 1857 की तोप और प्रथम विश्व युद्ध की मशीन गन आकर्षण का केंद्र बनेगी।
नेशनल कौंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम की ओर से इस इंटरेक्टिव गैलरी में हर क्रांति को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा। एनसीएसएम के क्यूरेटर तापस कुमार संग्रहालय में अपनी टीम के साथ कैंप कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने बताया कि 10 दिन के भीतर इस गैलरी को संग्रहालय को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
prayagraj news : चंद्रशेखर आजाद पार्क।
- फोटो : prayagraj
इस गैलरी के उद्घाटन की तिथि पर अभी कुछ कहने की स्थिति नहीं है। देश की पहली इस इंटरेक्टिव गैलरी में प्रथम विश्व युद्ध की मशीनगन और तोप भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा गदर मूवमेंट से लेकर आजाद हिंद फौज से जुड़े दुर्लभ दस्तावेजों के अलावा भारत माता की आजादी के लिए जान की बाजी लगाने वाले क्रांतिकारियों की अमर निशानियां इस गैलरी की शोभा बढ़ाएंगी। - राघवेंद्र सिंह, आजाद गैलरी के समन्वयक।
सेंट्रल हाल से हटाई जाएगी आजाद की कोल्ट पिस्तौल
शहीदों की प्रतिमाएं खुद-ब-खुद स्वतंत्रता संघर्ष की अमरगाथा को बयां करती नजर आएंगी। अमर शहीद अल्फ्रेड पार्क में जिल कोल्ट पिस्तौल से चंद्रशेखर आजाद ने नाट बाबर के छक्के छुड़ाए थे और गोली लगने और घिरने के बाद खुद को गोली मारकर शहीद हो गए थे, ऐतिहासिक पिस्तौल अब संग्रहालय के सेंट्रल हॉल में नहीं दिखेगी। यह पिस्तौल को आजाद गैलरी का खास आकर्षण होगी।