फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad highcourt: जकीउर रहमान के मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Wed, 07 Sep 2022 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के लिए लोगों से धोखाधड़ी और षड़यंत्र करके जमीन हड़पने के आरोपी जकीउर रहमान सिद्दीकी सहित कई अन्य के मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति समित गोपाल की खंडपीठ कर रही थी।
विज्ञापन



मामले में याची केखिलाफ यूपी सरकार की ओर से धमकी, धोखाधड़ी और षड़यंत्र करके जमीन हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। याची भी जौहर यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट ऑफ बोर्ड का सदस्य था। यूपी सरकार ने याची केसाथ बोर्ड के पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। याची के खिलाफ कुल 84 मामले दर्ज कराए गए थे।

याची की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एनआई जाफरी ने तर्क दिया कि जमीन के लेनदेन के मामले में याची की कोई भूमिका नहीं है। लिहाजा, उसके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी को रद्द किया जाए। मामले में लगातार कई दिनों तक बहस हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें