फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मांगा ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का आपराधिक इतिहास

Fri, 04 Dec 2020 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानपुर के बाहुबली  विधायक विजय मिश्र के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार से विधायक पर दर्ज  71 आपराधिक मामलो की स्थिति की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने विजय मिश्रा को भी सरकार के हलफनामे का जवाब दाखिल करने की छूट दी है। विजय मिश्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने जमानत अर्जी सात जनवरी को पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने विजय मिश्रा की जमानत अर्जी पर दिया है। 
विज्ञापन


याची पर अपने ही एक  रिश्तेदार की जमीन व मकान पर कब्जा करने का आरोप है।रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने एफ आई आर दर्ज कराई है। 
अपर महाधिवक्ता एम सी चतुर्वेदी ने कोर्ट को बताया कि याची के खिलाफ 71आपराधिक मामले चल रहे है।इसके जवाब मे वरिष्ठ अधिवक्ता जी एस चतुर्वेदी व लोकेश द्विवेदी ने कहा कि याची ने जमानत हलफनामे में सभी केसों की जानकारी दी है। इसपर कोर्ट ने सभी मुकदमों की स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें