फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौंधियारा में डेढ़ सौ रुपए के लिए भिड़े दो समुदाय के लोग, हंगामा

Fri, 04 Dec 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी पुलिस 'दंगा विरोधी वाहन' - फोटो : ANI
विज्ञापन
क्षेत्र के अकोढ़ा बाजार में बीती रात 150 रुपए को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जिसमें जमकर उपद्रव हो गया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर खुद एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को जाना पड़ा और रात में ही कुलदीप तिवारी के रूप में कौंधियारा थाने में नया थानेदार पोस्ट करना पड़ा, तब जाकर हालात काबू में आए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


कौंधियारा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में अरुण चंद्र केशरवानी की बर्तन की दुकान है। अरुण चंद्र विक्रम भी चलवाते हैं। पांच-छह दिन पहले मो. शमीम ने 450 रूपए में विक्रम रिजर्व करके ले गया था। उसने 300 रुपए भाड़ा अरुण को दे दिया था। 150 रुपये बकाया था। बुधवार रात अरुणचंद्र ने मो. शमीम से 150 रुपसे की मांगने गया तो झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद देख गांव के रोहित ने बीच बचाव किया।

इस पर उससे मारपीट हो गई। आरोप है कि थोड़ी देर में शमीम पक्ष से कई लोग आ गए और रोहित पर हमला करने की कोशिश की। रोहित अपनी जान बचाने के लिए एक घर में घुस गया तो विपक्षी उस घर में घुसकर रोहित और उसके भाइ राहुल को पीटकर घायल कर दिया। दो समुदायों के बीच टकराव की खबर मिलते ही पुलिसर्किमयों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में एसएसपी  सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित, सीओ समेत कई थाने की फोर्स पहुंच गए। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। लोगों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। फिर देर रात एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने एसआई कुलदीप तिवारी को कौंधियारा थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया।  घायल पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा संगीन धाराओं में पंजीकृत किया गया। दूसरे पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष कौंधियारा कुलदीप तिवारी ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें