फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: पति ने पत्नी-बेटी पर लगाए देह व्यापार के आरोप, कोर्ट ने कहा- झूठ का पुलिंदा; जानिए पूरा मामला

Thu, 09 Apr 2026 11:13 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी-बेटी पर लगाए देह व्यापार के झूठे आरोप को झूठ का पुलिंदा कहा। पति की याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी-बेटी पर लगाए देह व्यापार के झूठे आरोप को झूठ का पुलिंदा कहा। कहा कि पारिवारिक विवाद को देह व्यापार जैसे गंभीर आरोपों के साथ पेश करना सबसे घृणित तरीका। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने यह टिप्पणी पति की याचिका को खारिज करते हुए की।

विज्ञापन


युवक ने पत्नी और बेटी पर कानपुर नगर में कथित देह व्यापार चलाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि यह मामला मूलतः एक पारिवारिक विवाद है। जिसे याची ने देह व्यापार जैसे गंभीर आरोपों के साथ पेश कर सबसे घृणित तरीके से अदालत के सामने रखा है।

मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए पुलिस ने वीडियो और स्क्रीनशॉट को आईआईटी कानपुर को भेजा था। रिपोर्ट में पुष्टि हुई की तस्वीरों और वीडियो में दिख रहे चेहरों का आपस में कोई मेल नहीं है। वीडियो फाइल 10-12 साल पुरानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें