दोपहर एक बजे शुरू आम सभा तकरीबन चार बजे तक चली। इस दौरान बार के पूर्व पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपनी बात रखी। कहा, किसी भी संशोधन प्रस्ताव को आम सभा में रखा जाना जरूरी है। इसमें चर्चा हुए बिना संशोधन सही नहीं है और यही नियम है। आम सहमति बनाई जानी जरूरी है। महासचिव ने कहा, संशोधन के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सदस्याें के आए सुझावों पर कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद मतदान की तिथि तय की जाएगी।
आम सभा में आईके चतुर्वेदी, एसी तिवारी, डॉ.सीपी उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह, अतुल पांडेय, विक्रांत पांडेय, उदय शंकर तिवारी, अभिषेक चौहान, शशि प्रकाश सिंह, सुरेश चंद्र पांडेय, हरबंश सिंह, आरपी तिवारी, महेंद्र बहादुर सिंह, प्रदीप तिवारी, अभिषेक शुक्ला, आशुतोष पांडेय, तेजभान सिंह, धनंजय शुक्ल, रितेश श्रीवास्तव आदि ने अपनी बात रखी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।