भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कई घंटे तक चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान 30 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इसके बाद पीडीए की टीम बिलासपुर, पेट्रोलपंप के सामने लगभग 2 बीघा क्षेत्रफल में हुई अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त कराया। हालांकि पीडीए की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल होने के कारण किसी भी प्रकार का विरोध नहीं हो सका। इस दौरान जोनल अधिकारी के साथ ही अवर अभियंता जेएन सिंह, बीएन सिंह एवं प्रर्वतन टीम मौजूद रही।
झूंसी में कई अवैध निर्माण किए सील
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीडीए ने इसके बाद पीडीए के अधिकारियों ने झूंसी में हो रहे अवैध निर्माण को सील किया। जोनल अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में अनुज राज, कृष्ण कुमार पांडेय, रंजना देवी,राजन तिवारी, प्रीति सिंह, योगेंद्र सिंह, स्वाती सिंह, मदन मोहन तिवारी, द्वारा बंधवा ताहिरपुर में कराए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया।