फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court : फोटो आईडेंटिफिकेशन शुल्क बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आम सभा में पास

Wed, 16 Nov 2022 11:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समर्थन में अधिवक्ताओं ने हाथ उठाया और पास हुआ-पास हुआ की आवाज बुलंद की। हालांकि, बाईलॉज के अन्य प्रस्तावों पर सामान्य सहमति नहीं बन सकी। पक्ष और विपक्ष दोनों ने आवाजें बुलंद कीं। इसेे देखते हुए कार्यकारिणी ने गुप्त मतदान कराने का निर्णय लिया है। मतदान की तिथि बाद में तय की जाएगी।
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बुधवार को हुई आम सभा में हंगामे के बीच फोटो आईडेंटिफिकेशन शुल्क बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पास हो गया। सदस्यों ने शुल्क को पांच सौ रुपये किए जाने पर अपनी सहमति जताई। कहा,इस प्रस्ताव को पास किया जाए। समर्थन में अधिवक्ताओं ने हाथ उठाया और पास हुआ-पास हुआ की आवाज बुलंद की। हालांकि, बाईलॉज के अन्य प्रस्तावों पर सामान्य सहमति नहीं बन सकी। पक्ष और विपक्ष दोनों ने आवाजें बुलंद कीं। इसेे देखते हुए कार्यकारिणी ने गुप्त मतदान कराने का निर्णय लिया है। मतदान की तिथि बाद में तय की जाएगी।

विज्ञापन



इसके पूर्व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा की अगुवाई में लाइब्रेरी हाल में आहूत आम सभा में महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने कहा, बाईलॉज में संशोधन के लिए प्रारूप समिति बनाई गई थी, जिसमें पूर्व अध्यक्षों केसाथ एल्डर्स कमेटी के सदस्य शामिल थे। प्रारूप समिति ने छह बिंदुओं पर संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे आम सभा में पेश किया जा रहा है। उन्होंने संशोधन वाले सभी बिंदुओं को बारी-बारी से आम सभा में सदस्यों के बीच रखा। 


इस दौरान सदस्यों ने संशोधन का समर्थन और विरोध दोनों किया। लेकिन, फोटो आईडेंटिफिकेशन शुल्क बढ़ाए जाने पर तकरीबन सभी ने सहमति जताई। सचिव ने कहा, पीपीएफ अकाउंट खोला जाना जरूरी नहीं है। इस पैसे को बचत खाते में ही भेजा जाएगा। सदस्य अपनी इच्छानुसार च्वाइस कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोपहर एक बजे शुरू आम सभा तकरीबन चार बजे तक चली। इस दौरान बार के पूर्व पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपनी बात रखी। कहा, किसी भी संशोधन प्रस्ताव को आम सभा में रखा जाना जरूरी है। इसमें चर्चा हुए बिना संशोधन सही नहीं है और यही नियम है। आम सहमति बनाई जानी जरूरी है। महासचिव ने कहा, संशोधन के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सदस्याें के आए सुझावों पर कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद मतदान की तिथि तय की जाएगी।


आम सभा में आईके चतुर्वेदी, एसी तिवारी, डॉ.सीपी उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह, अतुल पांडेय, विक्रांत पांडेय, उदय शंकर तिवारी, अभिषेक चौहान, शशि प्रकाश सिंह, सुरेश चंद्र पांडेय, हरबंश सिंह, आरपी तिवारी, महेंद्र बहादुर सिंह, प्रदीप तिवारी, अभिषेक शुक्ला, आशुतोष पांडेय, तेजभान सिंह, धनंजय शुक्ल, रितेश श्रीवास्तव आदि ने अपनी बात रखी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें