फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी से दुराचार के मामले में पति की जमानत खारिज, कानपुर के चकेरी का मामला

Fri, 24 Feb 2023 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी से बलात्कार व अप्राकृतिक दुराचार और धोखाधड़ी के आरोपी पति अनुज चेतन सरस्वती उर्फ अनुज कठेरिया की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी से बलात्कार व अप्राकृतिक दुराचार और धोखाधड़ी के आरोपी पति अनुज चेतन सरस्वती उर्फ अनुज कठेरिया की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। एक अन्य युवती से विवाह कर इसी प्रकार का अपराध करने के मामले में याची की संलिप्तता पर अदालत ने कहा कि याची का अपराधिक इतिहास है। ऐसे लोग समाज के लिए घातक हैं और ऐसे लोगों को कारागार ही रहना चाहिए। अदालत ने अधीनस्थ न्यायालय को मुकदमे का ट्रायल कोर्ट को दिन प्रतिदिन के आधार पर यथाशीघ्र सुनवाई निस्तारित करने को कहा है।

यह आदेश न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी ने पति अनुज चेतन सरस्वती उर्फ अनुज कठेरिया की जमानत अर्जी पर दिया है। प्रकरण के अनुसार पति की असलियत सामने आने पर पीड़िता ने उसके खिलाफ कानपुर जिले के चकेरी थाने में प्रथिमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन


जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान प्रस्तुत अपराधिक इतिहास से पता चला कि वह इसी तरह के अपराध मे पूर्व में भी एक युवती से विवाहको लेकर संलिप्त था। जिसे लेकर याची के खिलाफ कानपुर के किदवईनगर एवं शाहजहांपुर के निगोही थाने में अप्राकृतिक दुराचार व जानलेवा हमला करने के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें