तिरंगे की आपत्तिजनक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करने का आरोप
कॉमेडियन पर तिरंगे की आपत्तिजनक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करने का आरोप है। याची ने न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी की अदालत में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी करने की मांग में अर्जी दाखिल की। इसे मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया।
अपर सत्र न्यायाधीश वाराणसी की अदालत में निगरानी भी खारिज हो गई, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। याचिका अधिवक्ता अमिताभ त्रिवेदी ने बहस की। अधीनस्थ अदालत ने कहा कि वाराणसी सत्र न्यायालय का क्षेत्राधिकार इस मामले में नहीं बनता क्योंकि अपराध न्यायालय के क्षेत्राधिकार में घटित नहीं हुआ है। कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी।