फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High court: अधिवक्ताओं की हड़ताल होने पर भी एसडीएम मामले का करें निस्तारण

Wed, 23 Mar 2022 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील के एसडीएम को अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने के बावजूद मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि एसडीएम मामले का जल्द निस्तारण करें। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने महाराम की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन



याची ने एसडीएम छेदी लाल सोनकर पर कोर्ट के तीन सितंबर 2020 के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। याची ने कहा कि कोर्ट को आदेश पारित किए हुए साल भर से अधिक हो गए लेकिन उसका पालन नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा कि आदेश पत्र के अवलोकन से पता चलता है कि अधिकांश तिथियाें पर अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।


इस वजह से मामला अवमानना का नहीं बनता है। कोर्ट ने चार महीने का समय निर्धारित करते हुए याची के मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया। कहा कि अनावश्यक मामले को स्थगित न करेें और अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने के बावजूद मामले का निस्तारण करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें