मुख्तार का मुकदमा गाजीपुर हो गया है ट्रांसफर
याची का कहना था कि बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह व विधायक सुशील सिंह के खिलाफ विशेष अदालत प्रयागराज में पैरवी के लिए आने में उन्हें खतरा है। उनकी व गवाहों की सुरक्षा की जाय और महानिदेशक जेल उत्तर प्रदेश को निर्देश दिया जाय कि अभियुक्तों व गवाहों की पेशी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से की जाय।
क्योंकि, प्रयागराज में चल रहा आपराधिक केस गाजीपुर की एमपीएमएलए विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है। ऐसे में अब उन्हें प्रयागराज में मुकदमे की पैरवी के लिए आना नहीं पड़ेगा। इस हालत में याचिका निरुद्देश्य हो गई है। याची अधिवक्ता उपेन्द्र उपाध्याय ने याचिका वापस लेने की प्रार्थना की जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने याचिका वापस करते हुए खारिज कर दी है।