Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर विजयी यादवेश यादव।
- फोटो : प्रयागराज
संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर विजयी प्रत्याशी संजय सिंह सोमवंशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सर्वेश कुमार दुबे को मात्र 66 मतों से हराया। इसी तरह संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर विजयी यादवेश यादव ने अजय सिंह को 279 मतों से शिकस्त दी। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर 30 मत और संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर 35 मत अवैध रहे।
दो पदों केपरिणाम घोषित होने के बाद दोनों विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। इस मौकेपर एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह, अनिल तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, बीएन मिश्र, महेंद्र बहादुर सिंह, सौरभ शुक्ला, शैलेंद्र सिंह राठौर, प्राणेश दत्त त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह परमार, आरके गौतम, सोम नारायण मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, राकेश कुमार गुप्ता, कामेशवर सिंह, वशिष्ठ दुबे, धमेंद्र शुक्ला, कुलदीप सिंह, उत्पल कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव।
- फोटो : prayagraj