फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court Bar Association : अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी ने ली निर्णायक बढ़त, सचिव पद पर त्रिकोणीय संघर्ष जारी

Mon, 08 Apr 2024 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना में सोमवार को 6000 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस गिनती में अध्यक्ष के पद पर अनिल तिवारी निर्णायक बढ़त की ओर हैं, जबकि सचिव के पद पर विक्रांत पांडेय, अखिलेश शर्मा और राय साहब यादव के बीच त्रिकोणीय संघर्ष जारी है। छह हजार की गिनती में अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी को 2169 और राकेश पांडे बबुआ को 1762 वोट मिले है। वही सचिव के पद पर विक्रांत पांडे को अब तक 1389, अखिलेश शर्मा को 1365 और राय साहब यादव को 1269 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतगणना करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के 28 पदों के लिए 206 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुल गया है। मतों की गणना तेजी से शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी और राकेश पांडेय के बीच कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है। इसी तरह सचिव पद पर अखिलेश शर्मा, विक्रांत पांडेय और राय साहब यादव के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। शनिवार को मतगणना समाप्त होने तक अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी और सचिव पद पर अखिलेश शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे थे।

विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना में सोमवार को 6000 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस गिनती में अध्यक्ष के पद पर अनिल तिवारी निर्णायक बढ़त की ओर हैं, जबकि सचिव के पद पर विक्रांत पांडेय, अखिलेश शर्मा और राय साहब यादव के बीच त्रिकोणीय संघर्ष जारी है। 


छह हजार की गिनती में अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी को 2169 और राकेश पांडे बबुआ को 1762 वोट मिले है। वही सचिव के पद पर विक्रांत पांडे को अब तक 1389, अखिलेश शर्मा को 1365 और राय साहब यादव को 1269 वोट मिले हैं। मतगणना जारी है, उम्मीद है कि आज शाम तक अध्यक्ष और सचिव की मतगणना पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन



बुधवार को हुए मतदान में कुल 9300 मतदाताओं में  से 8246 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को शुरू हुई मतपत्र छटाई का काम पूरा हो गया है। बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी हाल में मतगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।









गौरतलब है कि अध्यक्ष के नौ सचिव के 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 13 और कोषाध्यक्ष के लिए सात प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 11,  लाइब्रेरी सचिव के लिए आठ, संयुक्त सचिव प्रेस के लिए दस और संयुक्त सचिव महिला के पद पर सात उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। 

विज्ञापन

शाम पांच बजे तक होगी मतगणना

एक हजार मतों की गिनती पूरी होने के बाद अध्यक्ष पर अनिल तिवारी और राकेश पांडे बबुआ में कड़ी टक्कर जारी है। अनिल तिवारी को 332 मत पाकर सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 287 मतों के साथ राकेश पांडे लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे नंबर पर चल रहे वीर सिंह को 165 वोट मिले हैं।

सचिव की लड़ाई में अखिलेश कुमार शर्मा की बढ़त बरकरार है. विक्रांत पांडेय और राय साहब यादव के बीच कड़ी टक्कर है। अखिलेश कुमार शर्मा को एक हजार में 228, विक्रांत पांडेय को 196 और राय साहब यादव को 167 वोट हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें