फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट फिर दो दिनों के लिए बंद, मुकदमों की मैनुअली व ई-फाइलिंग भी नहीं

Sun, 19 Jul 2020 09:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इलाहाबाद हाइकोर्ट 20 तथा 21 जुलाई को भी बंद रहेगा। इन दोनों दिनों में मुकदमों की मैनुअली व ई-फाइलिंग भी नहीं होगी।यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर लिया है।
विज्ञापन


22 जुलाई से केवल वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुकदमों की सुनवाई होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था पूर्व में जारी हाईकोर्ट के विभिन्न गेट, मैदान के पवेलियन और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित आठ सुविधा केंद्रों से हो सकेगी। बीते सप्ताह भी कोविड-19 संक्रमण के कारण हाईकोर्ट को बंद रखा गया था।

मुख्य न्यायमूर्ति की ओर से जारी आदेश के अनुसार  20 व 21 जुलाई को जिन मुकदमों की सुनवाई होनी थी, उनकी सुनवाई अब 22 व 23 जुलाई को होगी। इसी प्रकार 15, 20 व 21 जुलाई को सूचीबद्ध मुकदमों की सुनवाई अब 27, 28 व 29 जुलाई और 22, 23 व 24 जुलाई को सूचीबद्ध मुकदमों की सुनवाई अब 30, 31 जुलाई व चार अगस्त को होगी।रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 20 व 21 जुलाई को हाईकोर्ट के न्यायिक व प्रशासनिक अनुभागों में भी कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें