जिले के नोडल अफसर और मानवाधिकार आयोग के एडीजी एमके बसाल ने रविवार को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में मंझनपुर व सरायअकिल कोतवालों संग अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बदमाशों को उनके ठिकानों से खींच लाकर जेल भेजने का निर्देश दिया। कोविड.19 से बचाव के इंतजामों पर उनका खास फोकस रहा।
अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार एमके बसाल को जिले का नोडल अफसर बनाया गया है। शनिवार को वह शासन की प्राथमिकता वाले 12 बिंदुओं की समीक्षा करने कौशाम्बी आए थे। पहले दिन एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में उन्होंने अपराधों और उनकी रोकथामए पाक्सो एक्ट के मामलों में कार्रवाईए कुख्यात बदमाशों की गिरफ्तारी आदि की समीक्षा की थी।
मंझनपुर व भरवारी पहुंचकर हॉटस्पॉट जोन त?था कोखराज कोतवाली का निरीक्षण किया था। इसके बाद रविवार को एडीजी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्त्रस्म के तहत एसपी अभिनंदनए एएसपी समर बहादुरए मंझनपुर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय तथा सरायअकिल कोतवाल विजय विक्त्रस्म सिंह को सर्किल के क्षेत्राधिकारियों संग दुर्गा भाभी सभागार बुलाया।
यहां दोनों कोतवाली क्षेत्रों में हुए अपराधए अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई समेत तमाम जानकारियां लीं। कहा कि कोतवालियों में किसी को भी बिना थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग के प्रवेश नहीं दिया जाए। जरुरत पड़ने पर किसी कोरोना संदिग्ध के संपर्क में आना पड़े तो पूरा एहतियात बरता जाए। नेताओं का संरक्षण प्राप्त अपराधियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
सूची बनाकर अभियान चलाते हुए टॉप.10 बदमाशों की गिरफ्तारी करने की नसीहत दी। कहा कि किसी भी कीमत पर अपराध बढ़ना नहीं चाहिए। ऐसा हुआ तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। एडीजी के दो दिवसीय कार्यक्त्रस्म के दौरान जिले भर के पुलिस अफसरोंए कर्मचारियों की नींद उड़ी रही। एसपी अभिनंदन ने बताया कि रविवार को रात तक एडीजी लखनऊ चले जाएंगे।