फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट : 70  वर्षीय वृद्ध की दुष्कर्म में जमानत मंजूर

Sat, 16 Apr 2022 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

याची के खिलाफ कोतवाली वाराणसी में धारा-376 आइपीसी के तहत एफआइआर दर्ज है। याची अधिवक्ता का कहना था कि विश्वनाथ को झूठा फंसाया गया है। पीडि़ता के पुलिस और कोर्ट में दिए गए बयानों में विरोधाभास है।
विज्ञापन
court demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपित 70 वर्षीय विश्वनाथ पांडेय की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत मुचलके व दो प्रतिभूति पर रिहा करने का निर्देश दिया है। याची 20 दिसंबर 2021 से जेल में बंद हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति वीके सिंह ने अधिवक्ता अश्वनी मिश्र को सुनकर दिया है।

विज्ञापन



याची के खिलाफ कोतवाली वाराणसी में धारा-376 आईपीसी के तहत एफआइआर दर्ज है। याची अधिवक्ता का कहना था कि विश्वनाथ को झूठा फंसाया गया है। पीडि़ता के पुलिस और कोर्ट में दिए गए बयानों में विरोधाभास है।


याची ने कहा वह हमेशा सहयोग करेगा। कोर्ट जब भी बुलाएगी वो हाजिर होगा। उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। कोर्ट ने कहा कि सबूतों व संभावित सजा, सुधारात्मक दंड सिद्धांत व अनुच्छेद-21 के तहत जीवन के अधिकार को दृष्टिगत रखते हुए याची जमानत पाने का हकदार है। हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत मंजूर कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें