फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court : हाईकोर्ट के 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

Thu, 03 Feb 2022 01:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महानिबंधक की एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक विजय शंकर दूबे द्वितीय संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार को निबंधक सह प्रमुख न्यायपीठ सचिव के पद पर, सत्यानंद पांडेय उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद पर पदोन्नति हुए हैं।
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के 18 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार दीनानाथ संयुक्त निबंधक को निबंधक, कमलेश कुमार यादव, आरती, निखत आयशा उप निबंधक को संयुक्त निबंधक के पद पर, बृजनाथ, कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, निखिलेश चंद्र पाठक सहायक निबंधक को उप निबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन



इसी तरह योगेंद्र कुमार सिंह, हलीमउद्दीन मोहम्मद तारिक, सुशील कुमार अनुभाग अधिकारी को सहायक निबंधक के पदोन्नति किया गया है। आदर्श कुमार गौतम, मीनू, सुषमा समीक्षा अधिकारी को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।


महानिबंधक की एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक विजय शंकर दूबे द्वितीय संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार को निबंधक सह प्रमुख न्यायपीठ सचिव के पद पर, सत्यानंद पांडेय उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद पर पदोन्नति हुए हैं।
विज्ञापन



अनिल कुमार सिंह, विनय कुमार शर्मा, मोहम्मद खालिद सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो को उपनिबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, आलोक कुमार निरंजन, विजयानंद द्विवेदी, गवेंद्र सिंह, बृजेश कुमार यादव ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें