फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: शिवकुटी में रिटायर्ड फौजी की हत्या कर रिवाल्वर लूटा

Sat, 05 Jan 2019 01:16 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फौजी - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
शिवकुटी थाना क्षेत्र में गोविंदपुर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के पास शुक्रवार की शाम एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फौजी के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर था जिसे बदमाश अपने साथ लेकर भाग गए। संभावना जताई जा रही कि फौजी को उनके ही रिवॉल्वर से गोली मारी गई है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर अधनपुर-जमालपुर के सर्वेश कुमार सिंह (45) रिटायर्ड फौजी थे। गोविंदपुर में ईडब्लूएस कालोनी में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। करीब डेढ़ साल पहले रिटायरमेंट के बाद सर्वेश ने एक सिक्योरिटी एजेंसी ज्वाइन की थी। इस समय वह विश्वविद्यालय के वीसी आफिस में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम कर रहे थे। शुक्रवार की शाम वह घर से टहलने के लिए निकले। गोविंदपुर में सिंचाई विभाग के पास सर्वेश को गोली मार दी गई। एक गोली कनपटी पर मारी गई दूसरी पेट में। आस पास के लोगों का कहना है कि कई राउंड फायर हुए हैं। जब लोग पहुंचे तो देखा कि सर्वेश जमीन पड़े हुए थे।

सूचना पर इंस्पेक्टर शिवकुटी एपी सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए। सर्वेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उनके पास से मिले आईकार्ड से शिनाख्त की गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सर्वेश को गोली लूट के लिए मारी गई या फिर दुश्मनी में। उनका रिवॉल्वर गायब था। रिवॉल्वर की डोरी उनके गले में फंसी हुई थी। घर वालों को सूचना दे दी गई थी। मौके पर एसएसपी नितिन तिवारी एएसपी सुकीर्ति माधव भी पहुंचे। एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक सर्वेश पास में ही अंडे की दुकान पर अपने दो साथियों के साथ उठता-बैठता था। वारदात के बाद से उन दोनों का कुछ पता नहीं चला। एसएसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि खाने-पीने के दौरान ही तीनों का आपस में विवाद हो गया और फौजी की रिवाल्वर से ही गोली मारकर दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों को खोजने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें