फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से खरीदी वर्दी, फर्जी इंस्पेक्टर बन इनसे ऐंठे 2.90 लाख रुपये

Sat, 05 Jan 2019 02:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में काम करने वाले दो युवकों से नौकरी के नाम पर ठगी की गई। एक व्यक्ति ने खुद को इंस्पेक्टर बताकर उनसे 2.90 लाख रुपये ले लिए। भुक्तभोगी युवकों ने सिविल लाइंस पुलिस से मामले की शिकायत की है। 
विज्ञापन


सड़वा कॉलोनी नैनी निवासी अंकित यादव व रविंद्र राव सिविल लाइंस स्थित होटल में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि दो महीने पहले उनके होटल में प्रभात रंजन तिवारी निवासी कुशीनगर रहने के लिए आया। उसने खुद को इंस्पेक्टर बताया और कहा कि वह कुंभ मेले में ड्यूटी पर आया है। वह पुलिस की वर्दी भी पहनता था। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही उसने दुबई में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दोनों से 2.90 लाख रुपये ले लिए।

नौकरी नहीं मिलने पर उससे पूछताछ की गई तो वह असमर्थता जताने लगा। रुपये वापस मांगने पर चेक दे दिया। साथ ही होटल छोड़कर भाग निकला। भुक्तभोगियों ने बताया कि बैंक में भुगतान के लिए लगाने पर चेक बाउंस हो गया। इसके बाद जब रुपये मांगे गए तो वह हीलाहवाली करने लगा। होटल के कमरे को खंगालने पर उसकी आईडी व अन्य प्रपत्र मिले। एक पर्ची भी मिली जिससे पता चला कि वर्दी उसने चौक स्थित एक दुकान से खरीदी थी। इसके बाद मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें