फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के विलय के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
Allahabad Bank news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सरकार के निर्णय के विरोध में एकजुट होने का आह्वान
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक के साथ विलय के विरोध में शनिवार को जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया गया। इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन,आल इंडिया इलाहाबाद बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन, आल इंडिया इलाहाबाद बैंक ऑफीसर्स फेडरेशन, तथा इलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विलय के खिलाफ एकजुट संघर्ष का आह्वान किया। कहा कि यह अस्मिता से जुड़ी लड़ाई है। इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के जिला मंत्री सौरभ सिंह व ऑफीसर्स फेडरेशन के मंडल सचिव डीबी सिंह का कहना था सरकार का यह कदम बैंकों की अस्मिता पर प्रहार करने वाला है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने विलय के इस निर्णय के विरूद्ध आवाज बुलंद करने की बैंक कर्मचारियों से अपील की। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज वर्मा, ऑफीसर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, रिटायरीज एसोसिएशन के मंडल सचिव जेएन मिश्रा, प्रांतीय महासचिव डॉ ज्योति प्रकाश तथा दिशा छात्र संगठन के अमित भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें