फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसएससी परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के सभी आरोपी भेजे गए जेल

Sat, 23 Oct 2021 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन
एसएससी की स्टेनोग्राफर परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी शनिवार को जेल भेज दिए गए। पुलिस ने सभी 23 आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। देर शाम पुलिस ने उन्हें नैनी जेल में दाखिल करा दिया। इससे पहले पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन


एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के दौरान एक दिन पहले फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। फोटो मिलान के दौरान अभय मेमोरियल ट्रस्ट इंस्टीट्यूट परीक्षा केंद्र पर 23 युवक दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए थे। मामले में एफआईआर परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीसीएस के टेस्ट सेंटर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर शिवसागर पांडेय की तहरीर पर दर्ज की गई। तहरीर में बताया गया है कि स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी 2019 की परीक्षा अभय मेमोरियल इंस्टीट्यूट में चल रही थी।

द्वितीय पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 1.30 बजे से 4.40 तक होनी थी। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों की फोटो का पूर्व में हुई टियर वन परीक्षा केरिकॉर्ड से मिलान नहीं हुआ। सूचना देकर एसएससी के निरीक्षकों को बुलाया गया जिनकी जांच में पता चला कि  यह सभी परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा में शामिल हुए थे। पूरामुफ्ती पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को शनिवार दोपहर बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें