फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup:  भारतीय टीम के जीत के लिए तीर्थपुरोहितों ने संगम तट पर किया यज्ञ

Sat, 23 Oct 2021 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले T20 मैच के पहले भारतीय टीम के जीत के लिए शनिवार को यमुना तट पर तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने अंकुश शर्मा मोनू के नेतृत्व में यज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान किया। मां गंगा यमुना में भारतीय टीम की शानदार जीत के लिए दीपदान भी किया है।

 

अंकुश शर्मा ने कहा की  भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत हो इसके लिए हम सभी ने यज्ञ किया है। भारतीय टीम पाकिस्तान को पराजित कर t20 का फाइनल मुकाबला भी जीते हमारी मां गंगा-यमुना से यही प्रार्थना है। आशा है की दोबारा वह ऐतिहासिक पल हम लोगो के बीच आएगा, जब टी20 खिताब पर हमारा फिर से कब्जा होगा। धार्मिक अनुष्ठान व यज्ञ में शामिल होने वालो में हेमंत पांडेय चिंटू,शुभम वैद्य,शांतनु शर्मा, शिवम मिश्रा, प्रभात शर्मा, मोनू पंडा, गौतम शर्मा, शुभम पांडेय आदि उपस्थित रहे 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें