फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मानदेय शिक्षकों को रखने का चौतरफा विरोध शुरू, कल प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपेगा युवा मंच

Wed, 10 Jul 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती की घोषणा लोक सभा चुनाव में यूपी में भाजपा की अप्रत्याशित हार के बाद की थी, लेकिन इस घोषणा को अमल में लाने के लिए अभी तक कोई सार्थक प्रयास नहीं दिखता।
विज्ञापन
बैठक करते युवा मंच के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक भर्ती की वर्षों से तैयारी में लगे प्रतियोगियों ने सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों विद्यालयों में नियमित पदों की जगह मानदेय शिक्षकों को रखने का विरोध किया है। बृहस्पतिवार को 11 बजे पत्थर गिरजाघर पर सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा, जिसमें मानदेय शिक्षकों के शासनादेश को रद्द करने के मुद्दे को पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। युवा मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर मानदेय शिक्षकों को रखने के शासनादेश को रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन


इसकी जानकारी देते हुए युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती की घोषणा लोक सभा चुनाव में यूपी में भाजपा की अप्रत्याशित हार के बाद की थी, लेकिन इस घोषणा को अमल में लाने के लिए अभी तक कोई सार्थक प्रयास नहीं दिखता। उल्टे शिक्षकों को मानदेय पर रखने का शासनादेश जारी कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि टीजीटी-पीजीटी विज्ञापन 2022 जारी होने के बाद करीब डेढ़ साल माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अस्तित्व में रहा, लेकिन जानबूझकर कर परीक्षा आयोजित नहीं कराई गई। छात्रों के आंदोलन के बाद नये शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन तो कर दिया गया, लेकिन अभी तक अध्यक्ष व सचिव एवं अन्य प्रमुख अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि 11 जुलाई को 11 बजे पत्थर गिरजाघर पहुंचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें