फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि से संबद्ध सभी कॉलेजों को खोलने की तैयारी पूरी

Thu, 19 Nov 2020 01:38 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश सरकार की ओर से सभी राज्य विश्वविद्यालयों एवं निजी विवि को खोलने के आदेश के बाद प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विवि सहित जिले में स्थित राज्य विवि से संबद्घ कॉलेजों को खोलने की तैयारी तेज हो गई है। प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विवि से संबद्घ लगभग 400 कॉलेजों को राज्य सरकार की गाइड लाइन के आधार पर खोलने के लिए दिशा निर्देश दिया जा रहा है। राज्य विवि से प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ जिले में स्थित सभी कॉलेजों में 50 फीसदी छात्रों को बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि विवि राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करेगा। उन्होंने बताया कि कॉलेजों को कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रों फेस मॉस्क पहनकर आना होगा। छात्रों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करना होगा।

मुक्त विवि के अध्ययन केंद्रों को भी खोला जाएगा
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि में पहले से ही कार्यालय खुले हैं, छात्रों को प्रवेश एवं काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। अब राज्य सरकार की ओर से कक्षाएं चलाने की अनुमति के बाद विवि एवं अध्ययन केंद्रों की ओर से कान्टैक्ट कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


जगत तारन गोल्डेन जुबली कक्षाएं शुरू
शहर के जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल में बुधवार से नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों की कक्षाएं शुरू हो गईं। प्रदेश सरकार की ओर से 19 अक्तूबर से कक्षाएं चलाने के निर्देश के बाद गोल्डेन जुबली में कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी थीं। अब छात्रों के हित में स्कूल प्रशासन ने नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं दो पालियों में खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें