छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा बुधवार को चार महीने पूरे कर गया। समाजवादी छात्र सभा के नेतृत्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट की अगुवाई में अनशन के 120वें दिन भी जारी रहा। अनशन को समर्थन देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता मेजर आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि छात्रसंघ छात्रों का संवैधानिक अधिकार है। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ने कहा गांधीवादी तरीके से आंदोलन को विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदर न किया तो हम भगत सिंह की भी राह चलना जानते हैं।