इतना ही नहीं डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित एकत्र करने के लिए 1.51 करोड़ से अधिक की लागत से 760 स्मार्ट फोन व 64.4 लाख रुपये से स्मार्ट टैबलेट खरीदे जाएंगे। स्मार्ट फोन व टैबलेट जांच अधिकारियों (आईओ) को दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इन डिजिटल उपकरणों की मदद से जांच अधिकारी अपने केस की विवेचना की प्रगति रिपोर्ट को अधिकारिक एप पर अपलोड करेंगे, जिसके माध्यम से पीड़ित केस की जांच रिपोर्ट को घर बैठे अपने मोबाइल फोन में देख सकेंगे।
वर्जन
सभी उपकरणों को जल्द ही जिले के सभी थानों व जांच अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इनके इस्तेमाल के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
- दीपक भूकर, नगर डीसीपी
सामान संख्या बजट
पोर्टेबल हार्ड डिस्क 45 2.25 लाख
पेन ड्राइव 450 1.5 लाख
फॉरेंसिक किट बैग 45 14 लाख
एंड्रायड मोबाइल फोन 760 1.51 करोड़ रुपये से अधिक
स्मार्ट टैबलेट 670 64.4 लाख