हत्याकांड में अतीक परिवार के आठवें और नौवें मुल्जिम
उमर और अली को भी अभियुक्त बनाए जाने के बाद अब उमेश पाल की हत्या में अतीक परिवार के कुल 9 सदस्य आरोपी हो गए हैं। बता दें कि इस हत्याकांड में इससे पहले तक अतीक परिवार के सात लोगों का नाम शामिल था। इनमें अतीक अहमद, अशरफ, असद, शाइस्ता परवीन, जैनब, आयशा नूरी और उसका पति इकलाख अहमद शामिल हैं। अतीक, अशरफ और असद की मौत हो चुकी है जबकि इकलाख अहमद जेल में है। शाइस्ता परवीन, जैनब और आयशा नूरी की तलाश की जा रही है।