फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

akshay vat :  अक्षयवट का अब दर्शन संग कर सकेंगे परिक्रमा, निर्माण के लिए सेना की मिली अनुमति

Tue, 21 Jun 2022 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुंभ-2019 के पहले से अक्षयवट के दर्शन की अनुमति मिली तो अक्षयवट तक रास्ता बनाए जाने के साथ कई अन्य काम भी कराए गए। अक्षयवट दर्शन के लिए कुंभ के बाद माघ मेला के दौरान तो दर्शनार्थियों की कतार लगती रही।
विज्ञापन
prayagraj news : अक्षय वट - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम तट पर किला स्थित अक्षयवट का दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालु आने वाले दिनों में परिक्रमा भी कर सकेंगे। कुंभ से पहले अक्षयवट परिक्रमा पथ तैयार करने की योजना है। यहां अन्य सुविधाएं भी बढे़ंगी। सेना की सहमति मिलने के साथ ही सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ रुपये का बजट भी मिल गया है। काम कौन करेगा इस पर निर्णय होना है। कार्यदायी संस्था तय होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



कुंभ-2019 के पहले से अक्षयवट के दर्शन की अनुमति मिली तो अक्षयवट तक रास्ता बनाए जाने के साथ कई अन्य काम भी कराए गए। अक्षयवट दर्शन के लिए कुंभ के बाद माघ मेला के दौरान तो दर्शनार्थियों की कतार लगती रही। सामान्य दिनों में भी बड़ी संख्या में लोग अक्षयवट तक पहुंचते हैं, लेकिन वट की परिक्रमा नहीं कर पाते। परिक्रमा पथ का निर्माण के प्रस्ताव में कई बार बाधा आई।
विज्ञापन

हालांकि लोगों की मांग और प्रशासनिक अफसरों के प्रयासों के बाद अब अक्षयवट परिक्रमा पथ के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परिक्रमा पथ में आने वाले अवरोध हटाए जाएंगे। पूरे परिक्रमा पथ पर टाइल्स बिछाने की योजना है। दर्शनार्थियों के लिए बेंच, शेड, पेयजल आदि की भी व्यवस्था होगी।
 
 
इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। मंडलायुक्त संजय गोयल का कहना है कि परिक्रमा पथ तथा अन्य निर्माण कार्यों के सेना के साथ वार्ता की जा रही है। योजना को जमीन पर लाने के लिए जल्द ही काम शुरू होगा। इस कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।


व्हीलचेयर से भी दर्शन, परिक्रमा करने की मिलेगी सुविधा
बुजुर्ग तथा दिव्यांग भी अक्षयवट का दर्शन और परिक्रमा कर सकेंगे। मौके पर व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रवेश द्वार समेत अन्य स्थलों पर स्लोप की दूरी बढ़ाकर ऊंचाई कम की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें