फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कुंभ के पहले एयरपोर्ट का हो जाएगा विस्तार, शुरू होंगी इंटरनेशनल फ्लाइट

Sun, 04 Sep 2022 08:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केशव ने कहा कि देश के घरेलू एयरपोर्ट में प्रयागराज को इस बार ग्राहक संतुष्टि मामले में 13 वीं रैंक मिली है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। यहां हवाई यात्रियों की संख्या में ंभी लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में वर्ष 2025 में लगने वाले कुंभ मेले के पूर्व एयरपोर्ट का विस्तार हो जाएगा। इतना ही नहीं, महाकुंभ के पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी दर्जा मिल जाएगा और यहां से कई देशों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होगी। प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिले इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजा जा रहा है। शनिवार को यह बातें सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहीं।

विज्ञापन



केशव ने कहा कि देश के घरेलू एयरपोर्ट में प्रयागराज को इस बार ग्राहक संतुष्टि मामले में 13 वीं रैंक मिली है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। यहां हवाई यात्रियों की संख्या में ंभी लगातार इजाफा हो रहा है। इसी वजह से आज कुंभ से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक में तय हुआ कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दर्जे के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। 


बता दें कि अमर उजाला द्वारा एक सितंबर के अंक में ही कुंभ के पूर्व प्रयागराज से इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन शुरू किए जाने की खबर प्रकाशित की गई थी। शनिवार को प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम ने अमर उजाला की खबर पर अपनी मुहर लगाने के साथ ही कुंभ के पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार एवं यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट के संचालन का प्रस्ताव भेजे जाने का एलान कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ के पूर्व प्रयागराज से कुछ और शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। प्रयास रहेगा कि देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों की प्रयागराज से सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें