फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एयर मार्शल तरुण चौधरी ने संभाला कमांडिंग इन चीफ का कार्यभार

विज्ञापन
वायु सेवा के मध्य कमान मुख्यालय में सोमवार को एयर मार्शल तरुण चौधरी ने कमांडिंग इन चीफ का कार्य
विज्ञापन
वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने सोमवार को प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय के नए वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन का स्थान लिया है, जो वायुसेना में 40 वर्षों की अपनी शानदार और समर्पित सेवा के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन

नवनियुक्त एयर मार्शल तरुण चौधरी के बारे में बताया गया है कि उन्होंने दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी , रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज , वायु युद्ध-पद्धति कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। अपने तीन दशक से अधिक के करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परिचालन, स्टाफ और राजनयिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वे स्वीडन स्थित भारतीय दूतावास में डिफेंस अटैच (रक्षा सचिव) के रूप में कार्य कर चुके हैं जहां उनके पास नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क का भी समवर्ती प्रभार था।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर देवार्थों धर ने बताया कि राजनयिक भूमिकाओं के अलावा उन्होंने आईडीएस मुख्यालय और वायु सेना मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स, रक्षा अधिग्रहण और मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्रों में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें भारतीय वायु सेना में आधुनिक तकनीकों के समावेश और परिचालन क्षमता बढ़ाने वाली कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं के नेतृत्व का श्रेय जाता है। मध्य वायु कमान का पदभार ग्रहण करने से ठीक पहले वे दक्षिणी वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ वायु स्टाफ अफसर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें