फोटो परिचय-जे ई एडवांस में सफल ओम पांडेय की फोटो
बजहा मिश्रान गांव निवासी ओम पांडेय ने जेईई एडवांस की परीक्षा में ऑल इंडिया 6654 रैंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। पिता नीरज पांडेय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी सफलता पर हृदय नारायण पांडेय, इंद्रेश कुमार तिवारी, धीरज पांडेय, सतीश शुक्ला,बालकृष्ण पांडेय, अविनाश रामनारायण आदि ने बधाई दी है। संवाद