महाराष्ट्र से आया था परिवार
पुलिस पहुंची तो थार सवार दो से तीन युवक भाग खड़े हुए, जबकि चालक और थार को लेकर पुलिस सिविल लाइंस थाने लेकर आई। पुलिस पूछताछ में पीड़ित परिवार ने बताया कि वह महाराष्ट्र से आए हैं। बाहरी नंबर देखकर थार सवारों ने दबंगई शुरू कर दी। नुकसान की भरपाई देने की हामी भरने के बावजूद बच्चों के सामने पीटते रहे। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार थार सवारों की भी तलाश की जा रही है।
पब्लिक के बचाव पर नहीं माने युवक
घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेरहमी से आई-20 चालक सनी को बेरहमी से पिटता देख लोगों ने बीचबचाव भी किया। लेकिन, थार सवार आरोपी किसी की नहीं सुनी। प्रत्यक्षदर्शी पंकज ने बताया कि वह काम से वापस घर लौट रहा था।