किसान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : अमर उजाला
कई फसलों का दोगुना हो गया है समर्थन मूल्य
बाजरे का मूल्य यूपीए सरकार में 1250 रुपये प्रतिकुंतल था जो अब 2500 रुपया हो गया है। इसी तरह धान का समर्थन मूल्य पहले 1310 रुपये प्रतिकुंतल था आज सरकार 2183 रुपये किसानों को दे रही है। गेहूं का 1400 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 2250 किया गया है। उत्तर पदेश सरकार ने 1.15 हजार करोड़ रुपये अनाज के उत्पादन की खरीदारी की गई है। सपा और बसपा के 15 वर्ष के शासन काल में इतने बड़े पैमाने पर खरीदारी नहीं हुई थी। किसानों को जागरुक करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पिछले सात सालों में 52000 सोलर पंप किसानों को दिया जा चुका है। 30 हजार सोलर पंप फिर तैयार हो गए हैं, जिनको किसानों को दिया जाना है।