फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून : भाजपा की नीयत पर संदेह अनुचित ही नहीं, बल्कि मूर्खतापूर्ण- सिद्धार्थनाथ

Sun, 21 Nov 2021 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और बसपा प्रमुख मायावती। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में बसपा प्रमुख मायावती द्वारा कृषि कानून को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। कहा कि मायावती द्वारा कृषि कानून के संबंध में भाजपा की नीयत पर संदेह अनुचित ही नहीं बल्कि मूर्खता है। मोदी सरकार जो कहती है वही करती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून वापस लेने का निर्णय खुले दिल से लिया गया है । इसके लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। केंद्र सरकार ने किसानों से बातचीत का प्रयास किया लेकिन उनमे से कुछ को नहीं समझाया जा सका। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मायावती ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों के लिए कुछ नहीं किया और अब वह भाजपा पर टिप्पणी कर रही हैं।  सरकार एमएसपी के संबंध में समिति बनाने की बात पहले ही कह चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें