फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रोडवेज चालक की हत्या में चाैकी इंचार्ज के बाद थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास ईंट मारकर रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू की हत्या के मामले में टीपी नगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार चौबे के बाद अब धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय को भी निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कर्नलगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय को धूमनगंज का चार्ज साैंपा गया है। वहीं, हत्या में नामजद आरोपी हसैनन, नुरैन, अली, कामरान, इरफान, हुसैन व कैफ पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

हत्याकांड के तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमों का गठन किया गया है। इसमें एडीसीपी, एसीपी से लेकर कई थाना के प्रभारियों को शामिल किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें परिजनों और रिश्तेदारों से लगातार पूछताछ कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार को भी पुलिस की एक टीम ने मरियाडीह स्थित आरोपी के घर समेत अन्य जगहों पर दबिश दी लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि फरार आरोपियों को अपने घर में पनाह देने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।







धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। साथ ही फरार सात नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अगर कोई आरोपियों को अपने घर या फिर किसी अन्य स्थान पर छिपने का ठिकाना देता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- जोगेंद्र कुमार, पुलिस आयुक्त


-

विद्यालय में शिक्षक को पीटने वाले अली ने रोडवेज चालक को मारी थी ईंट


अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू की हत्या करने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच में पता चला कि अगस्त 2024 में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षक की पिटाई करने वाले अली अहमद ने ही रावेंद्र पर ईंट से हमला किया था। पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
घटना के बाद पुलिस को 43 सेकंड का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें दिख रहा है कि रावेंद्र पर पत्थरबाजी हो रही है। तभी एक ईंट उसके गर्दन के पास लगी। इसके बाद जब वह भागने लगा तो पीछे से एक और पत्थर मारा गया जो सीधे उसके सिर पर लगा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि ईंट मारने वाला मरियाडीह निवासी अली अहमद है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगातार दबिश दे रही हैं। डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




शिक्षक ने दर्ज कराई थी अली समेत दो पर एफआईआर
कौशाम्बी चायल के रहने वाले शिक्षक विनय कृष्ण पांडेय ने मरीयाडीह निवासी अली अहमद और उसके एक दोस्त पर मारपीट और धमकी देने के आरोप में पूरामुफ्ती थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि छह अगस्त 2024 को विद्यालय के ही अली अहमद व एक अन्य छात्र अपने कक्षा में बैठे विद्यार्थियों को परेशान कर रहे थे। इसी बीच अध्यापिका भी मौके पर आ गईं। दोनों को समझाने-बुझाने लगे तो अली व उसके दोस्त ने गाली गलौज कर पिटाई कर दी। इस घटना से पूरे विद्यालय में भय का माहौल हो गया। आरोपी छात्रों ने बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें