फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj violence : करीब 5000 अज्ञात और 70 नामजदों के खिलाफ मुकदमा, मास्टर माइंड जावेद उर्फ पंप को पुलिस ने दबोचा

Sat, 11 Jun 2022 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जावेद की बेटी जेएनयू में पढ़ती है और सीए एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी इस लड़की ने भाषण दिया था। इसकी भी जांच चल रही है। नामजद आरोपियों की संख्या बढ़ाकर 70 की गई है। कुल 29 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज हिंसा में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि करीब 5000 अज्ञात और 70 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


वहीं, प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ पंप को भी हिरासत में ले लिया गया है। वह पूरी हिंसा की योजना बनाने वाला बताया जा रहा है। उसके मोबाइल में कई अहम सबूत मिले हैं। उसकी बेटी दिल्ली में पढ़ती है। फिलहाल पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस को ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कुछ नेताओं पर भी शक है। उनकी भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। एसएसपी का कहना है कि हिंसा में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


अब तक की जांच पड़ताल से यही बात सामने आई है कि जावेद उर्फ पंप ने ही युवाओं को भड़काया और पुलिस पर पत्थरबाजी के लिए उकसाया था। जावेद की बेटी जेएनयू में पढ़ती है और सीएए एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी उसने भड़काऊ भाषण दिया था। इसकी भी जांच चल रही है। अबतक आरोपियों के खिलाफ कुल 29 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

बड़ा खुलासा: जावेद पंप के मोबाइल से हिंसा भड़काने की साजिश के मिले सुराग

भारत बंद के आह्वान का मैसेज व्हाट्सएप पर कर रहा था शेयर। 10 जून को भारत बंद करने की चल रही थी प्लानिंग, व्हाट्सएप से कई मैसेज और मोबाइल डिलीट भी किए गए हैं पुलिस डाटा रिकवरी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें