फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद मिला नियुक्ति पत्र

Wed, 21 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद परिषदीय विद्यालयों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जारी 72825 शिक्षकों की भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार को जिले में 496 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। नियुक्ति पत्र पाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पर सुबह से ही शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुट गई थी। नियुक्ति पत्र पाने के साथ अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पहले दिन 658 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि 496 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग करवाई तथा 162 अनुपस्थित रहे। बुधवार को भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, वह बुधवार को संबंधित स्कूलों में रिपोर्ट करें। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सामान्य में 105, ओबीसी-एससी में 97 अंक पाने वालों को शिक्षक भर्ती में अवसर नहीं देने का उत्तर प्रदेश टीईटी मोर्चा ने विरोध किया है। टीईटी संषर्घ मोर्चा ने प्रदेश सरकार के मनमाने निर्णय के विरोध में 27 जनवरी को शिक्षा निदेशालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें