फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से बदमाशों ने पौने तीन किलो चांदी लूटी

Wed, 21 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव के चांदपुर मटियारा गांव में दिनदहाड़े सराफा कारोबारी को तमंचा सटाकर लूट लिया। सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल तहरीर लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


थरवई के इस्माइलगंज का विजय प्रकाश सराफा कारोबारी है। वह फेरी लगाकर ज्वेलरी बेंचने का काम करता है। मंगलवार दोपहर वह एक ग्राहक के आर्डर पर डिलवेरी देने के लिए बाइक से पौने तीन किलो चांदी के जेवर लेकर निकला। चंदापुर गांव के पास अपाची बाइक से तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर विजय प्रकाश को रोक लिया। विजय प्रकाश के रुकते ही कनपटी पर तमंचा सटाकर बैग लूटा और बदमाश फरार हो गए।

इसके बाद विजय ने मामले की सूचना सोरांव पुलिस को दी। एसओ सोरांव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विजय हर बार अलग-अलग बात कर रहा है। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल तहरीर लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें