हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सभा में मौजूद अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
हड़ताल के बावजूद काम करने पर बार सख्त
हड़ताल के बावजूद तथाकथित वकीलों द्वारा आंदोलन को नजरअंदाज कर न्यायिक कार्य करने पर हाईकोर्ट बार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। ऐसे अधिवक्ताओं की सदस्यता को तत्काल निलंबित करते हुए उनको नोटिस जारी किया गया है। दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। बार ने चेतावनी दी है कि दो दिन में स्पष्टीकरण न मिलने पर ऐसे अधिवक्ताओं की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी और हाईकोर्ट से उनका एडवोकेट रोल निरस्त करने के लिए आग्रह किया जाएगा।