फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाराबंकी की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Jan 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल नाके पर अधिवक्ता रत्नेश कुमार पर किए गए हमले और दुर्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को मेजा के अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही तहसील से थाने तक जुलूस निकालकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध स्वरूप अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। राज्यपाल को संबोधित एसडीएम मेजा को ज्ञापन भी सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने टोल कर्मियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के साथ टोल प्लाजा का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष देवानंद सिंह और मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल नाके पर अधिवक्ता रत्नेश कुमार पर किए गए हमले की निंदा की। बार एसोसिएशन मेजा के मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी ने कहा कि टोल प्लाजा का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। वरना अधिवक्ता बेमियादी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी मिश्रा, सतीश चंद्र दूबे, अरुण तिवारी, उमाकांत मिश्र, आनंद पांडेय, राकेश द्विवेदी, आनंद तिवारी, शैलेंद्र लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें