बारा में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान मजदूर सभा के लोग
रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का शव 27 दिसंबर को शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के धवैया गांव में संदिग्ध अवस्था में मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए पोस्टमार्टम कराया था। बीते चार जनवरी को मृतका के भाई रामाधार मेहतर ने शव की पहचान ललिता (42) के रूप में। शिकायतकर्ता के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद ललिता अपने नंदोई धीरज, निवासी कुड़ी गौहानी (बारा) के संपर्क में थी और दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने नंदोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बारा में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान मजदूर सभा के लोग