फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर में अधिवक्ता पर हमला, छह के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले से घर लौट रहे अधिवक्ता को बाबूगंज के मेले में कुछ युवकों ने लाठी-डंडे व सरिया से पीट दिया। युवकों द्वारा उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई। अधिवक्ता की नामजद तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मंशी बुजुर्ग निवासी अनुज पटेल जनपद न्यायालय में वकालत करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात करीब 12 बजे बाबूगंज बाजार में लगे दशहरा मेले से वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि पाली मोड पर कुछ युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद वह खुद को बचाने के लिए भागने लगे तो आरोपियों ने उन्हें दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से वह बेहोश हो गए।
आरोपियों ने उनकी जेब में रखे साढ़े 4 हजार रुपये निकाल लिए। घायल अवस्था में कुछ लोगों ने युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल यादव, सत्यम यादव, निखिल यादव, विशाल यादव, ऋतिक ठाकुर व एक अज्ञात निवासी कटरा बिगहिया थाना थरवई के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें