फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में 1370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण के सबसे अधिक 238 पद 

Wed, 15 Sep 2021 10:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी लोकसेवा आयोग ने इस बार लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के योग के  पर होगा।
विज्ञापन
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बुधवार को प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2021 के तहत पॉलीटेक्निक संस्थानों में 1370 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। सबसे अधिक प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण पद पर सर्वाधिक 238 पद हैं, वहीं प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के लिए 213 पद हैं। जबकि प्रधानाचार्य के 13 पद हैं। प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रियल), प्रवक्ता आर्कीटेक्चर, प्रवक्ता केमिकल रबर एंड प्लास्टिक  के लिए मात्र एक-एक पद हैं। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर है, जबकि ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।  
विज्ञापन


यूपी लोकसेवा आयोग ने इस बार लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के योग के  पर होगा। प्रवक्ता पद पर शैक्षिक अर्हता इस बार बीटेक में 60 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता कर दी गई है। जबकि इसके पहले यह 55 प्रतिशत थी। प्रधानाचार्य पद के वेतनमान में बढ़ोतरी हो गई है। पहले प्रधानाचार्य का ग्रेड पे 78800 था लेकिन अब वेतनमान 1,31, 000 हो गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का भी मौका मिलेगा लेकिन ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि से पहले एक ही बार मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें