भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स में दखिले शुरू
इविवि के अंग्रेजी विभाग में फ्रेंच, जर्मन एवं रशियन भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं।अभिलेख सत्यापन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए मूल प्रमाणपत्रों एवं उनकी छायाप्रति और पासपोर्ट आकार की तीन रंगीन फोटो के साथ अंग्रेजी विभाग में सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे तक संपर्क करने को कहा गया है। फ्रेंच भाषा में प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी में 93.2 फीसदी या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 91.2 या अधिक, ओबीसी में 89.6 या अधिक, एससी में 84.4 या अधिक, एसटी में 74.4 या अधिक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
वहीं, जर्मन भाषा में प्रवेश के लिए सामान्य में 88.6 फीसदी या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 84.2 या अधिक, ओबीसी में 83.8 या अधिक, एससी में 74.6 या अधिक, एसटी में 53 या अधिक और रशियन भाषा में प्रवेश के लिए सामान्य में 81.8 या अधिक, ईडब्लयूएस में 74 या अधिक, ओबीसी में 75.4 या अधिक, एससी में 71.6 या अधिक, एसटी में 55 फीसदी या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
एसएस खन्ना में बीएड प्रवेश आज से
एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीएड प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में है, वे 22 से 28 सितंबर तक सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक प्रवेश ले सकती हैं। कटऑफ अंक इस प्रकार हैं-
कला वर्ग में सामान्य श्रेणी में 132 या अधिक अंक, आबीसी में 118 या अधिक, ओबीसी पीएच में 112 या अधिक, एससी में 100 या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 120 या अधिक अंक, एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी।
विज्ञान वर्ग में सामान्य श्रेणी में 144 या अधिक, ओबीसी में 134 या अधिक, एससी में 100 या अधिक, एसटी में 62 या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 125.40 या अधिक अंक, वाणिज्य वर्ग में सामान्य श्रेणी में 138 या अधिक, सामान्य पीएच में 119 या अधिक, सामान्य डब्ल्यू.यू में 100 या अधिक, ओबीसी में 126 या अधिक, एससी में 106.4 या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 104 या अधिक अंक।