सांसद के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम बृजेश।
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद विनोद सोनकर के पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से मुखातिब बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च कोटि की स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प है। सरकार यह काम बखूबी कर रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रजातंत्र है कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है।
Prayagraj News : सांसद विनोद सोनकर के पिता को श्रद्धांजलि देते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 80 सीट जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की जन कल्याणकारी नीतियां हैं। आज प्रदेश में अपराधी डरे हुए हैं, क्योंकि अब कानून का राज कायम है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, अवधेश चंद्र गुप्ता, गणेश केसरवानी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, श्याम प्रकाश पांडेय, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
Prayagraj News : सांसद विनोद सोनकर के पिता को श्रद्धांजलि देते भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला।
पहली बार आए प्रदेश अध्यक्ष, स्वागत से किया इंकार
भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को अपने स्वागत से इंकार कर दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वह सांसद विनोद सोनकर के पिता को अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए आए हैं। यह भी कहा कि वह शीघ्र ही प्रयागराज आएंगे। तब सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
श्रद्धांजलि देने को पहुंची सांसद रीता
सांसद विनोद सोनकर के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को प्रयागराज की सांसद डा. रीता बहुुगुणा जोशी भी पहुंचीं। उन्होंने सांसद के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान गौरव गुप्ता, कौशिकी सिंह, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।