फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS : यूपी पीजी की 84 व ऑल इंडिया एमबीबीएस की पांच सीटों पर हुआ दाखिला

Mon, 21 Aug 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एडमिशन के अंतिम दिन समाप्त होने के बाद अभी 10 सीटों शेष बची हैं। सेकेंड काउंसलिंग की तिथि प्राप्त होने के बाद पूरा किया जाएगा। इसके अलावा हेरिटेज मेडिकल कॉलेज की 30 में से आवंटित 23 में से 23 पीजी सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन
एमबीबीएस - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट के ऑल यूपी कोटे के प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत हो रहे दाखिले सोमवार को समाप्त हो गए। वहीं, अंतिम दिन मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की 61 व वाराणसी हेरिटेज मेडिकल कॉलेज की कुल 23 सीटों पर दाखिल हुआ। जिसके आधार पर एमएलएन की 83 में से आवंटित की गई 71 सीटों में से 61 में ही दाखिला हो सका।

विज्ञापन


एडमिशन के अंतिम दिन समाप्त होने के बाद अभी 10 सीटों शेष बची हैं। सेकेंड काउंसलिंग की तिथि प्राप्त होने के बाद पूरा किया जाएगा। इसके अलावा हेरिटेज मेडिकल कॉलेज की 30 में से आवंटित 23 में से 23 पीजी सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई।

वहीं ऑल इंडिया एमबीबीएस के सेकेंड राउंड के तहत 20 से 28 अगस्त तक दाखिले की शुरूआत हो चुकी है। जिसमें मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की 30 में से 23 सीटें आवंटित हुई हैं। जिसमें दो दिनों में पांच सीटों पर ही प्रवेश दिया गया है।

इसके अलावा एमबीबीएस यूपी कोटे के लिए सेकेंड राउंड की काउंसलिंग में 184 मेडिकल छात्र ऑन लाइन शामिल हुए। जिसके बाद प्रथम व द्वितीय चरण मिलाकर कुल 1884 छात्रों ने ऑनलाइन अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं अब 29 अगस्त से 3 सितंबर तक एमबीबीएस यूपी कोटे की काउंसलिंग के तहत दाखिला दिया जाएगा। नीट काउंसलिंग मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की प्रभारी डॉ. कविता चावला ने बताया कि नीट के तहत एडमिशन की प्रक्रिया अभी पूरे सितंबर माह तक चलनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें