प्रयागराज। हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र तीन नए कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूजीसी ने हाल ही में कॉलेज को नए कोर्स चलाने की अनुमति दी थी। यूजीसी की ओर से सोशल मीडिया एंड डिजिटल मार्केटिंग और ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन एंड सेक्रेट्रेरियल प्रैक्टिसेज में दो बीवोक डिग्री कोर्स और एडवांस पैटर्न मेकिंग यानी कैड को मंजूरी प्रदान दी गई है। प्राचार्या डॉ. युसुफा नफीस ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यम से शुरू हो गई है।
छात्रसंघ बहाली को 106 वें दिन अनशन रहा जारी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रनेता अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में बुधवार को भी अनशन जारी रहा। अनशनकारियों ने कहा कि 106 दिन से पूर्णकालिक अनशन पर बैठे हुए हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन को सुनाई नहीं पड़ रहा है। इस मौके पर छात्र नेता नवनीत यादव, मोहम्मद मसूद अंसारी, गोलू पासवान, मोहम्मद ओवादा, शिव रबली यादव, मोहम्मद सलमान, आनंद सांसद, मयंक प्रसाद, चंदन चौधरी, आकाश यादव, मोहम्मद जैद, प्रमोद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।