इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बुधवार को बीए में प्रवेश के 750 छात्रों को आमंत्रित किया गया था। इन अभ्यर्थियों में से 574 के विकल्प भरने के साथ उनके लिए सीट आवंटित हो गई। 574 अभ्यर्थियों में से 569 ने अपने अपने प्रमाण पत्रों को अपलोड कर दिया। अब इन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद अंतिम प्रवेश दिया जाएगा। बीए में शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के बीच बीए प्रवेश समिति के कोआर्डिनेटर प्रो. ऋषिकांत पांडेय ने 20 नवंबर के प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया। 20 नवंबर को बीए प्रवेश परीक्षा में 168 अंक अथवा अधिक अंक तथा एसटी में सभी सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग में अपना विकल्प भरना होगा। 21 नवंबर को सीट आवंटन होगा। 22 नवंबर को शुल्क जमा किया जाएगा।
आईपीएस में प्रवेश
- इविवि के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की ओर से 18 नवंबर तक एमएससी फूूड टेक्नालॉजी में 62 प्रवेश हुए। इसमें ईडब्ल्यूएस, अनारक्षित एवं ओबीसी की सीट भर गई। एससी-एसटी की सीटें खाली हैं।
- एमएससी न्यूट्रिशनल में 18 नवंबर को 25 प्रवेश हुए। अब ओबीसी एवं अनारक्षित में मात्र पेड सीट ही खाली है। एससी-एसटी में मेरिट और पेड दोनों तरह की सीटें खाली हैं।
- इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की ओर से संचालित डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट से आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।
- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज में 19 नवंबर का प्रवेश
- बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 142 अंक अथवा अधिक, एससी में 100 अंक अथवा अधिक, एसटी में सभी छात्र नौ से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करें, प्रवेश 10 से 12 बजे के बीच होगा।
- बीएससी में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 133 अंक अथवा अधिक, एससी में 95 अंक अथवा अधिक और प्रवेश परीक्षा में शामिल एसटी एवं कश्मीर विस्थापित छात्र-छात्राएं प्रात: नौ से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करें। प्रवेश 10 से 12 बजे के बीच होगा।
- बीए में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 110 अंक या उससे अधिक पाने वाले सभी श्रेणी के छात्र नौ से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करें। प्रवेश 10 से 12 बजे के बीच होगा।
- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में खेल कोटे से बीए, बीकॉम, बीएससी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 23 नवंबर को 10 बजे मूल प्रमाण पत्रों के साथ कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग मे संपर्क करें।
- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज जीरो रोड 19 नवंबर को प्रवेश
- बीकॉम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा में 156 अंक अथवा उससे अधिक आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की छात्राएं, 156 अंक या अधिक अंक पाने वाली पिछड़ा वर्ग की छात्राएं, 154 अंक या उससे अधिक अंक पाने वाली एससी छात्राएं एवं एसटी की सभी छात्राएं प्रवेश के लिए नौ से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करेंगी। प्रवेश 10 से 12 बजे के बीच होगा।
- बीए में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 110 अंक पाने वाली छात्राएं नौ से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करें, प्रवेश 10 से 12 बजे के बीच होगा।
जगत तारन में प्रवेश
- बीए में प्रवेश के लिए 20 नवंबर को सभी श्रेणी में 120 अंक या अधिक पाने वाली सभी छात्राएं रिपोर्ट करें।
- बीए में प्रवेश के लिए 21 नवंबर को ओबीसी में 90 अंक या अधिक अंक पाने वाली सभी छात्राएं रिपोर्ट करें।
- बीए में प्रवेश के लिए 23 नवंबर को ईडब्ल्यूएस एवं एससी में 90 अंक पाने वाली सभी छात्राएं रिपोर्ट करें।
- बीकॉम में प्रवेश के लिए 20 नवंबर को सभी श्रेणी में 120 अंक या अधिक प्राप्त करने वाली छात्राएं
- बीकॉम मेें प्रवेश के लिए 21 नवंबर को ओबीसी में 90 अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं
- बीकॉम में प्रवेश के 23 नवंबर को ईडब्ल्यूएस एवं एससी में 90 अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं रिपोर्ट करें।
राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- राजर्षि टंडन पीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम एवं एमए में प्रवेश के लिए छात्राएं 10 से तीन बजे के बीच कॉलेज से संपर्क करके प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकती हैं। बीकॉम में प्रवेश के लिए कॉलेज में प्रवेश फार्म अवश्य जमा कर दें । फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों को ही मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा
ईश्वर शरण में 19 नवंबर का प्रवेश
- बीकॉम में ओबीसी के 148 अंक अथवा उससे अधिक, एससी में 115 अंक अथवा अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट करें।
- बीएससी गणित में सभी श्रेणी के 135 अंक अथवा अधिक, एसटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट करें।
- बीवोक (आटोमोबाइल और फूड प्रोसेसिंग)- इंटर पास सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।