फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दिल्ली हादसे के बाद जागा प्रशासन, बेसमेंट में चल रहीं छह लाइब्रेरी और कोचिंग सील

Thu, 01 Aug 2024 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस में पिछले कुछ वर्षों में बनाए गए अपार्टमेंट या व्यावसायिक कांप्लेक्स में बेसमेंट को पार्किंग के लिए छोड़ा गया था। कुछ समय तक पार्किंग के रूप में प्रयोग किया गया। पिछले कुछ वर्षों से लाइब्रेरी की डिमांड बढ़ी तो कई लोगों ने इसके लिए बेसमेंट किराये पर ले लिए।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीए के अफसरों ने बुधवार को बेसमेंट में चल रहीं छह लाइब्रेरी और कोचिंग सील कर दी। दिल्ली हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने अवैध रूप से चल रहीं कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच के निर्देश दिए थे। पीडीए वीसी अरविंद चाैहान ने छह जोन में जांच के लिए टीम गठित कर दी है।

विज्ञापन


जोन एक के जोनल अधिकारी संजीव उपाध्याय के निर्देशन में सिविल लाइंस में कार्रवाई हुई। टीम ने पत्रिका चाैराहे के पास पार्वती डिजिटल लाइब्रेरी की जांच की। बेसमेंट में संचालन के कारण लाइब्रेरी सील कर दी। ऐसे ही कैलाशपुरी कॉलोनी में रियल कंप्यूटर एजूकेशन कोचिंग बेसमेंट में चल रही थी। ताशकंद मार्ग पर बेसमेंट में संचालित संगम लाइब्रेरी भी सील कर दी गई।

पत्रिका चौराहे के पास बेसमेंट में कॅरिअर टेक एकेडमी चल रही थी। यहां पर अवैध निर्माण भी हो रहा था। पत्रिका चौराहे के पास ही बेसमेंट में संचालित विजन लाइब्रेरी सील की गई। इसमें साै से अधिक सीटें हैं। लाइब्रेरी में अंधेरा था। निकास के लिए सामने से गेट था। इसके बाद ताशकंद मार्ग पर बेसमेंट में संचालित सक्सेज मंत्र लाइब्रेरी भी सील की गई।
विज्ञापन


पार्किंग एरिया में बना दी लाइब्रेरी

सिविल लाइंस में पिछले कुछ वर्षों में बनाए गए अपार्टमेंट या व्यावसायिक कांप्लेक्स में बेसमेंट को पार्किंग के लिए छोड़ा गया था। कुछ समय तक पार्किंग के रूप में प्रयोग किया गया। पिछले कुछ वर्षों से लाइब्रेरी की डिमांड बढ़ी तो कई लोगों ने इसके लिए बेसमेंट किराये पर ले लिए। इसके बाद पांच साै से एक हजार रुपये महीने लेकर इसे प्रतियोगी छात्रों को पढ़ने के लिए देने लगे। दिल्ली की घटना के बाद पीडीए ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें